हमास की कैद से 2 साल बाद छूटे इजरायली, तेल अवीव की सड़कों पर जश्न; आगे क्या होगा

इन लोगों को हमास ने पूरे दो साल बाद रिहा किया है। 2023 में 8 अक्तूबर को किए गए हमले में हमास ने 1200 से ज्यादा लोगों का कत्ल कर दिया था और कुछ लोगों को अगवा कर लिया था। इन लोगों में से कई तो मर चुके हैं। फिलहाल बताया जाता है कि 20 लोग हमास की कैद में हैं।

हमास ने इजरायल के 7 बंधकों को रिहा किया है और उनके पहुंचते ही यहूदी देश में जश्न का माहौल है। तेल अवीव की सड़कों पर लोग इजरायली झंडे लेकर उतरे हैं और अपने हमवतनों का स्वागत कर रहे हैं। इन लोगों को हमास ने पूरे दो साल बाद रिहा किया है। 2023 में 8 अक्तूबर को किए गए हमले में हमास ने 1200 से ज्यादा लोगों का कत्ल कर दिया था और कुछ लोगों को अगवा कर लिया था। इन लोगों में से कई तो मर चुके हैं। फिलहाल बताया जाता है कि 20 लोग हमास की कैद में हैं, जिनमें से 7 को पहली खेप में उसने सीजफायर डील के तहत रिहा किया है।

हमास की कैद से छूटने वाले लोगों में जिव बर्मन, मातन अंगरेस्ट, एलन हेल, ओमरी मिरान, एटान मोर शामिल हैं। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि रिहा हुए लोगों की क्या स्थिति है। उनकी तबीयत कैसी है या फिर अस्पताल में एडमिट कराने की जरूरत है या नहीं। इन लोगों की हमास की कैद से रिहाई को तेल अवीव पर लोगों ने बड़ी स्क्रीन्स पर देखा और जश्न मनाते नजर आए। इन लोगों को हमास ने रेड क्रॉस सोसायटी को सौंपा। इनके बदले में इजरायल भी सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनके दखल से यह सीजफायर डील हुई है। बता दें कि अब तक वह 8 जंगों को रुकवाने का क्रेडिट ले चुके हैं।

Related Articles

Back to top button