सेलिब्रिटी अपने प्यारे कुत्ते-बिल्ली को फिर देखना चाह रहे जिंदा मरने के बाद क्लोन से बन रहे पेट्स

अमेरिका में सेलिब्रिटी अपने पालतू जानवरों को क्लोन करा रहे हैं, लेकिन यह तकनीक बेहद महंगी, जोखिमभरी और नैतिक रूप से विवादित है। क्लोन दिखने में समान लेकिन स्वभाव में बिल्कुल अलग हो सकता है। सफलता दर कम, स्वास्थ्य समस्याएँ अधिक और सरोगेट जानवर को भारी दर्द झेलना पड़ता है इसीलिए कई देशों में पालतू क्लोनिंग पर रोक है।

वॉशिंगटन, आजकल अमेरिका के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी अपने प्यारे कुत्ते-बिल्ली को मरने के बाद भी दोबारा `बनवा` रहे हैं. एक्टर बार्बरा स्ट्रीसैंड ने अपनी बिल्ली को क्लोन करवाया. टॉम ब्रेडी ने अपने कुत्ते को. लेकिन क्या ये सचमुच अच्छा विचार है? क्लोनिंग का मतलब है- बिलकुल वैसा ही नया जानवर बनाना जो पहले वाला था. वैज्ञानिक पालतू के शरीर से एक छोटा सा टिश्यू लेते हैं, फिर उसे एक अंडे में डालकर दूसरी मादा जानवर (सरोगेट मां) के पेट में डाल देते हैं. कुछ महीने बाद बिलकुल वैसा ही दिखने वाला बच्चा पैदा होता है. ये तकनीक 1997 में भेड़ डॉली से शुरू हुई थी. अब कुत्ता, बिल्ली, घोड़ा- सबको क्लोन किया जा सकता है.

दिखने में 80-90% एक जैसा लगता है, पर रंग-रूप में फर्क हो सकता है. उदाहरण: एक रंग-बिरंगी बिल्ली को क्लोन किया गया तो नया बच्चा सादा भूरा निकला. स्वभाव बिलकुल अलग होता है. पुराना कुत्ता शांत और प्यार करने वाला था. नया वाला शैतान या डरपोक निकल सकता है. क्योंकि स्वभाव सिर्फ जीन से नहीं, बचपन की परवरिश, खाना, खेलना, घर का माहौल  इन सब से बनता है.

नैतिक सवाल भी बहुत बड़े हैं जानवर अपनी मर्ज़ी से नहीं कह सकता कि उसका क्लोन बनाओ या नहीं. लाखों बेघर कुत्ते-बिल्लियां आश्रय में नए घर की तलाश में हैं. 50 लाख रुपये में सैकड़ों जानवरों को नया जीवन दिया जा सकता है. ब्रिटेन में तो पालतू जानवरों की क्लोनिंग पर पूरी तरह बैन है. हमारे पालतू 10-15 साल ही जीते हैं. उनके साथ बिताया हर पल अनमोल है. क्लोन से हम उन्हें वापस नहीं ला सकते – सिर्फ उनका चेहरा ला सकते हैं.

क्लोनिंग की बहुत सारी समस्याएं

lबहुत महंगी- एक कुत्ता क्लोन करने में 40-50 लाख रुपये तक लगते हैं. l सफलता सिर्फ 16%-100 में से 84 बार फेल हो जाता है. l नया बच्चा बीमार रह सकता है- हड्डियां कमजोर, जल्दी गठिया, दिल की बीमारी l सरोगेट मां को दर्द-न के इंजेक्शन, ऑपरेशन, गर्भपात का खतरा. l पुरानी बीमारी दोबारा आएगी  अगर पुराने कुत्ते को कोई आनुवंशिक बीमारी थी, वो नये में भी आएगी.

Related Articles

Back to top button