UPSC Topper : यूपीएससी आईईएस परीक्षा में मयूरेश को 8वीं रैंक, पिता कलेक्टर, ब्रिटेन से की है पढ़ाई
यूपीएससी ने प्रतिष्ठित इंडियन इकोनॉमिक सर्विसेज एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। देश भर से 12 का चयन हुआ है। महाराष्ट्र का केवल एक शख्स इस लिस्ट में जगह बना पाया है। मयूरेश इस लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं।

UPSC IES ISS Topper : यूपीएससी ने भारतीय आर्थिक सेवा व भारतीय सांख्यिकीय सेवा परीक्षा, 2025 का परिणाम 30 सितंबर को जारी कर दिया। संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा (यूपीएससी आईईएस) में महाराष्ट्र के मयूरेश भारत वाघमारे ने 8वीं रैंक हासिल की है। यूपीएससी आईईएस में देश भर से 12 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। सोलापुर के रहने वाले मयूरेश महाराष्ट्र से अकेले अभ्यर्थी हैं जो इस प्रतिष्ठित लिस्ट में जगह बना पाए हैं। आपको बता दें कि आईएएस , आईएसएस परीक्षा 20 से 22 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जिसके बाद सितंबर में इंटरव्यू हुए थे। चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची मेरिट क्रम के अनुसार 30 सितंबर 2025 को घोषित की गई। देश भर में 4.3 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था।
लेकिन प्रशासन में प्रतिष्ठत पद पाने वाले मयूरेश अपने परिवार में अकेले नहीं है। वह नौकरशाहों के प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं। यूपीएससी आईईएस एग्जाम क्रैक कर उन्होंने अपने परिवार की मजबूत विरासत को आगे बढ़ाया है। उनके पिता भारत वाघमारे वर्तमान में रायगढ़ के अलीबाग में एडिश्नल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके दादा अंगद वाघमारे भी डिप्टी डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। इसी प्रशासनिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मयूरेश ने इस उपलब्धि के साथ अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा सोलापुर के सुयश विद्यालय से और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा संगमेश्वर कॉलेज से प्राप्त की। बाद में वे उच्च शिक्षा के लिए विदेश चले गए, जहां उन्होंने ब्रिटेन से एग्रीकल्चर एडवांस्ड इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की। इस सफलता के साथ मयूरेश वाघमारे को केंद्रीय वित्त मंत्रालय या भारतीय रिजर्व बैंक में किसी उच्च पद पर नियुक्त किए जाने की संभावना है।
आईईएस टॉपरों की लिस्ट
क्रम, रोल नंबर व नाम
1 0870183 मोहित अग्रवाल
2 0270134 ऊर्जा रहेजा
3 0870379 गौतम मिश्रा
4 0871414 प्रशांत कुमार
5 0870561 सौरभ यादव
6 0570213 शिवांगी यादव
7 1170098 अभिषेक नेहरा
8 0570299 मयूरेश भारत वाघमारे
9 1170171 संभव पाटनी
10 0870782 विजय कुमार
11 0871044 निधि करणवाल
12 3470130 सूयश राज शिवम
आईएसएस टॉपरों की लिस्ट
क्रम, रोल नंबर व नाम
1 0881334 कशिश कसाना
2 2680055 आकाश कुमार शर्मा
3 0680100 सुभेंदु घोष
4 1180045 प्रज्ञा पाठक
5 1180315 आलोक सिंह
6 1180163 आयुषी पटवा
7 2681063 मधु सिंह
8 2680751 विभा मिश्रा
9 0881022 अंकित तंवर
10 0880074 प्रवीण कुमार ए
11 2680068 श्वेतांक सिंह
12 0280242 शिवानी वर्मा
13 0280392 दीपक शर्मा
14 2680079 अभिषेक बाजपेयी
15 0881631 ऋषिका कुकरेजा
16 2680261 दर्शिता बाजपेयी
17 2680030 प्रज्ज्वल अग्रवाल
18 2680504 मलिका गुप्ता
19 1180435 शिवानी जायसवाल
20 2680725 अतीन्द्र अग्निहोत्री
21 2680154 राहुल कुमार सिंह
22 0680259 अंकित दास
23 0280461 शिवांगी शुक्ला
24 0580417 कर्णे दीपाली दशरथ
25 0280477 उषा कुमारी
26 2680662 अनुराग विमल वर्मा
27 1180217 सोनावणे रुशिकेश राहुल
28 0881085 प्रतिभा
29 2680713 ईश्वर शरण मौर्य
30 0881372 विवेक कुमार
31 2680299 देवाशीष यादव
32 0480009 अंजलि सिंह
33 0680042 लक्ष्मी अग्रवाल
34 3480107 अनायत बशीर
35 1080550 कोमेरा सतीश कुमार
				
					


