हरियाणा में 28 जून तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन, सरकार ने कई प्रतिबंधों से दी छूट

देशभर में कोरोना मामले अब कम हो गए हैं। हरियाणा में अब कम केस आ रहे हैं, लेकिन हरियाणा सरकार एकदम से लॉकडाउन में राहत देने के मूड में नहीं है। इसलिए सरकार ने प्रतिबंधों में छूट देते हुए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। अब प्रदेश में 28 जून तक लॉकडाउन रहेगा। हालांकि कुछ प्रतिबंधों में छूट देकर लोगों को राहत भी प्रदान की गई है, लेकिन सरकार लॉकडाउन के पालन को लेकर भी सख्त है। नए आदेशों के तहत, जब राज्य में रात 8 बजे तक दुकानें खोली जा सकेंगी। धार्मिक स्थलों पर भी अब 21 की बजाय 50 लोग एक साथ आ-जा सकेंगे।
The post हरियाणा में 28 जून तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन, सरकार ने कई प्रतिबंधों से दी छूट appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.